फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला, घर पर पथराव

Sat, 05 Jul 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
हमले में घायल सुमित।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-52 कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी और तलवार से जानलेवा हमला किया गया। इसके बाद हमलावरों ने पीड़ित के घर पर भी पथराव कर दिया। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़ित के मकान मालिक राहुल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
राहुल नामक व्यक्ति के घर में सेक्टर-52 कजेहड़ी निवासी सुमित किराये पर रहता है। राहुल ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात करीब 9 बजे सुमित बाइक से सब्जी लेने निकला था। पहले से घात लगाए बैठे लगभग 8 लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी और तलवारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने सुमित को सड़क पर घेर कर बेरहमी से पीटा और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। हमले के कुछ देर बाद आरोपियों ने सुमित के घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार रात को बंटी, चीनू और विनोद समेत दो गुटों के बीच किसी बात पर कहासुनी और हाथापाई हुई थी। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश में सुमित पर हमला किया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें