फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किशोर से डेबिट कार्ड छीनकर भागा युवक, निकाले 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। माड़ी वाला टाउन में 15 वर्षीय किशोर से एक युवक डेबिट कार्ड छीनकर भाग गया। झपटमार ने 15 मिनट बाद डेबिट कार्ड से 30 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर पैसे की निकासी का संदेश मिलते ही पीड़ित किशोर और उसके पिता ने मनीमाजरा थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डेबिट कार्ड को ब्लाॅक करवाया गया। वादात 22 अगस्त की है। रेलवे फाटक के साथ बनी झुग्गियों में रहने वाला दीपक (15) शाम साढ़े छह बजे अपने पिता का डेबिट कार्ड लेकर एटीएम से पैसे निकालने गया था। माड़ी वाला टाउन में लगे निजी बैंक के एटीएम बूथ से जब वह 20 हजार रुपये निकाल रहा था तो बूथ के अंदर एक युवक आया और उसने पासवार्ड देख लिया। दीपक ने बताया कि जैसे ही पैसे निकालकर बूथ से बाहर निकला युवक ने उसके साथ से डेबिट कार्ड झपट लिया और भाग निकला। 15 मिनट बाद उसके पापा के मोबाइल पर पहले 20 हजार और फिर 5-5 हजार रुपये निकालने का संदेश आया। यह पैसे एनएसी के शोरूम नंबर-825 में लगे पंजाब एंड सिंध बैंक से निकाले गए थे। इसके बाद दीपक और उसके पिता मलकान सिंह थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। शिकायत लेकर पिता-पुत्र जब सेक्टर-17 के साइबर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत लिखकर मनीमाजरा थाने को भेज दिया। मलकान सिंह ने बताया वह और उसका बेटा घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का काम करते हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें