फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम यूज करते हैं तो सावधान कहीं आप भी इनकी तरह ठग न लिए जाएं, लगी हजारों की चपत

Fri, 01 Nov 2019 12:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पेटीएम
विज्ञापन
पेटीएम पर रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज दिखाकर दो ज्वैलर्स से हजारों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों ज्वैलर्स के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता दीपक वर्मा ने बताया कि माड़ीवाला टाउन में कृशिव ज्वैलर्स नाम से उनकी शोरूम है। वीरवार दोपहर करीब सवा दो बजे उनके शोरूम में एक सरदार युवक और युवती आए। उन्होंने अंगूठी दिखाने के लिए कहा। उन दोनों को उनकी पत्नी नीता वर्मा ने अंगूठी दिखाई। अंगूठी पसंद करने के बाद युवती ने कहा कि वह अपनी मां के नंबर से पेटीएम से पेमेंट कर देती है।

युवक-युवती ने अपने फोन पर एक मैसेज दिखाया कि उनके पेटीएम खाते में 12 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। उनके जाने के बाद जब पेटीएम वॉलेट में पैसे नहीं आए तो उन्होंने इसके बारे में पेटीएम से जानकारी ली, तो पता चला कि मैसेज फर्जी है। ऐसी कोई ट्रांजेक्शन पेटीएम से नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


उधर, ऐसा ही मामला मोरी गेट के मोनू ज्वैलर्स के साथ देखने को मिला। यहां पर युवती पेटीएम मैसेज दिखाकर 24 हजार रुपये की अंगूठी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने दोनों ज्वैलर्स की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक और युवती की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मनीमाजरा पुलिस ने रिकाडिंग देखकर दोनों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठगी से ऐसे बचें

  • अंजान शख्स आपको रुपये जीतने का लालच दे ध्यान न दें।
  • किसी को अपने मोबाइल का ओटीपी शेयर न करें।
  • समय समय पर पेटीएम का पासवर्ड बदलते रहना चाहिए।
  • कोशिश करें कि अपने पेटीएम को लॉगआउट करके रखें।
  • किसी से पेटीएम का पासवर्ड शेयर करने से बचें।
  • ठगी होने के बाद फौरन मामले की सूचना साइबर सेल को दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें