फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: क्लब में काम करने वाले युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोरी गेट मोहल्ले के एक मकान में किराये पर रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राकेश (32) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम होगा और शव उन्हें सौंपा जाएगा। पुलिस के अनुसार, राकेश सेक्टर-26 स्थित काउबॉय क्लब में काम करता था। आठ मार्च के बाद से वह किसी के संपर्क में नहीं था। रविवार सुबह उसका दोस्त उसे मनीमाजरा में देखने के लिए आया था। राकेश यहां पर अकेले किराये के मकान में रहता था। संपर्क नहीं होने पर उसका एक दोस्त उसे ढूंढते हुए उसके घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। जब उसने खिड़की के शीशे से अंदर देखा तो राकेश फंदे के सहारे पंखे से लटका हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। राकेश को नीचे उतार अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया। शव को शवगृह में रखकर मोहाली में रहने वाले उसके चेचरे भाई को सूचना दी गई। इसके बाद उसका भाई मनीमाजरा पहुंचा। बताया जा रहा है कि राकेश का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग भी चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें