फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑटो चालक पर चाकू से युवक कर रहा था हमला, सीआरपीएफ जवान ने फुर्ती दिखाते हुए पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मटौर बैरियर चौक पर एक सवारी ने ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं मौके पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को काबू कर लिया और उसके पास से चाकू भी बरामद कर ऑटो चालक की जान बचाई। सूचन पाते ही मौके पर पहुंची। पुलिस को पकड़े गए युवक को उनके हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम के समय मटौर बैरियर पर एक ऑटो चालक की उसमें बैठी सवारी के साथ किसी बात को लेेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते सवारी ने अपनी पेंट में छिपाया हुआ चाकू निकाला और ऑटो चालक पर हमला कर दिया। वहां मौके पर सीआरपीएफ के नाके पर तैनात जवान ने यह देखा तो वह तुरंत वहां पहुंचा और हमला करने वाले को चाकूू सहित काबू कर लिया। घायल ऑटो चालक का सीआरपीएफ सेंटर पर उपचार कराया गया और आरोपित हमलावर को पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें