फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 के जैन मंदिर के पास चंडीगढ़-खरड़ मार्ग पर हुए सड़क हादसे में पैदल जा रहे 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहाली गांव निवासी बहारन कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बहारन कुमार सड़क किनारे पैदल जा रहा था, उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। कार 36 वर्षीय सुमित कुमार चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बहारन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर फेज-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के जीजा प्रभु प्रसाद ने बताया कि बहारन कुमार के घर सात दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। वह अपने नवजात बेटे के टीकाकरण संबंधी जानकारी लेने सरकारी डिस्पेंसरी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें