फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्मशानघाट में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। शहर के लमीनी क्षेत्र स्थित श्मशानघाट में एक 40 वर्षीय युवक अमित की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार युवक को बेसुध हालत में परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत का कारण स्पष्ट किया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं मौत किसी रंजिश या आपसी विवाद से तो संबंधित नहीं है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं को जांच के दायरे में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें