फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आवारा कुत्तों के हमले में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। गांव चक सोमियां में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 26 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लोहड़ी पर्व की रात कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को कुत्तों ने घेर लिया और नोच-नोच कर मार डाला।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कुलबीर सिंह (26) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और लोहड़ी की रात गांव के ही एक घर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए कुलबीर खेतों की ओर भागा लेकिन कुत्तों ने उसे घेर लिया और बुरी तरह घायल कर दिया। अत्यधिक जख्मों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने खेत में खून से लथपथ युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम नहीं कराने का फैसला लिया गया। कुलबीर अपने परिवार का प्रमुख सहारा था। परिवार में माता-पिता, चार भाई और एक बहन हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


एक माह पहले बच्ची पर किया था हमला
इसी गांव में करीब एक माह पहले भी आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची पर हमला किया था। उस समय ग्रामीणों की तत्परता से बच्ची की जान बच गई थी लेकिन उसे गंभीर हालत में फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज कराना पड़ा था। लगातार हो रही घटनाओं से गांव में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए। लोगों ने प्रशासन से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें