फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कॉलेज के पास तेजधार चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने कॉलेज के पास तेजधार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी छोटू (23) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 23 मई की रात करीब 8:15 बजे सेक्टर-11/15 स्थित पीजीसी कॉलेज अंडरपास के पास आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तेजधार प्रतिबंधित चाकू बरामद हुआ। मामले में थाना-11 पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में रखा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें