फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बटन से खुलने वाले फोल्डेबल चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां थाना पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान एक आरोपी को पकड़कर उससे पास से बटन से खुलने वाला फोल्डेबल चाकू बरामद किया है। आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

24 अगस्त की रात करीब 10 बजे पुलिस पार्टी रेलवे अंडर ब्रिज स्लिप रोड विकास नगर के पास गश्त कर रही थी। तभी एक युवक पुलिस को देखकर पीछे लौटा और तेजी से चलने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मौली जागरां निवासी राहुल उर्फ लवली (25) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके लोअर की जेब से एल्यूमिनियम हैंडल वाला बटन से खुलने वाला चाकू बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल उर्फ लवली पहले से कई मामलों में आरोपी है। उसपर हत्या और स्नैचिंग के मामले दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें