चंडीगढ़। सेक्टर 34 स्थित पासपोर्ट अधिकारी का नाम इस्तेमाल कर पासपोर्ट बनवाने के एवज में ठगे गए 20 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला डिंपल को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लुधियाना निवासी देवेंद्र कौर ने चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित पासपोर्ट दफ्तर में पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। आवेदन के दौरान कागजातों में कमी के कारण अधिकारियों ने उन्हें पटवारी से ठीक करने को कहा था। वीरवार को पासपोर्ट दफ्तर में देवेंद्र कौर की मुलाकात डिंपल से हुई और उसने पासपोर्ट जल्दी बनवाने के एवज में 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। पासपोर्ट अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को दबोच लिया।