फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिपलीवाला टाउन में महिला ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पिपलीवाला टाउन में रहने वाली एक महिला ने रविवार शाम 5 बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला के तीन बेटे (उम्र 17, 15 और 13 साल) और उनकी नानी घर पर मौजूद थी। जानकारी के अनुसार अनिता (50) ने कमरे को अंदर से बंद कर पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाया था। एक बेटे ने जब खिड़की से मां को लटकते हुए देखा तो तीनों ने दरवाजा तोड़कर मां को फंदे से उतरा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेकर अनिता के शव को कब्जे लिया। पोस्टमार्टम करने के बाद सोमवार को शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। अनीता का पति हिमाचल में कोई प्राइवेट काम करता है। पुलिस की सूचना के बाद वह भी मौके पर पहुंच गया। अनिता की मां भी गांव के उनके घर पर आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें