बार-बार एक ही यूनिट में तबादला करवाने वाले जवानों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। इसके अलावा जिन जवानों को एक यूनिट में तीन साल हो गए है उनका तबादला एक सप्ताह के भीतर होगा।
पुलिस विभाग में कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक अफसरों का तबादला होगा। इसके लिए पुलिस की पीईबी ब्रांच अपने जवानों की तैनाती का रिकार्ड खंगालने में लगी है।
इस बार तबादला करने के समय जवानों का पिछला रिकार्ड देखा जा रहा है। जिन जवानों की अन्य यूनिटों में तबादला नहीं हुआ है उनको वहीं पर भेजा जाएगा। यही नहीं कई जवान मनचाही पोस्टिंग पाने के लिए सिफारिशें लगाने में लगे हुए है
आखिर एक यूनिट में क्यों करते है ड्यूटी
पुलिस जवान आखिरकार एक यूनिट में बार-बार अपना तबादला क्यों करवाते है। कई जवान तो ऐसे है जो तबादला होने के बावजूद अपनी पोस्टिंग पर नहीं जाते। वे किसी न किसी केस की तफ्तीश में अपनी रवानगी करवाकर अपनी मन चाही जगह पर पहुंच जाते है।