फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पराली की गांठों से भरी ट्रॉली में लगी आग, वाहन चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां /बनूड़।धान की पराली की गांठों से भरी ट्रॉली में अचानक आग लग गई। इससे ट्रॉली के टायर और पराली की गांठें जलकर राख हो गईं। जानकारी अनुसार, बीती रात करीब 9 बजे राजपुरा से पराली की गांठों से भरी एक ट्रॉली जब राष्ट्रीय राजमार्ग से सिटी थाना रोड की ओर लौट रही थी तो पराली की गांठों में अचानक आग लग गई। ट्रैक्टर चालक को जब आग लगने का पता चला तो वह जल्दी से पराली की गांठों से भरी ट्रॉली को शराब फैक्ट्री के पास खुले स्थान पर ले गया और ट्रॉली से ट्रैक्टर को हटाया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक आग पर काबू पाने में जुट गए। इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की गाड़ी को दी गई, दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी मुश्किल से पराली की गांठों में लगी आग पर काबू पाया। जेसीबी की मदद से ट्रॉली से पराली के गट्ठे हटाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें