नयागांव। नाडा रोड पर एसटीपी की पाइपलाइन दबाने के बाद कच्ची रोड होने के कारण यहां से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ऊपर से इस रोड पर बरसात सीजन में रोड पर मिट्टी का कीचड़ बना हुआ है जिसमें लोगों के वाहन फंस रहे हैं। 4 अगस्त को नगर परिषद ऑफिस कुछ दूरी पर सरिया मोड़ की तरफ रास्ते में एक ईंटों से भरी ट्रॉली रोड पर फंस गई जिसको निकालने में बड़ी मेहनत करनी पड़ी।