फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मॉडर्न कांप्लेक्स में महिला पर गिरा पेड़ा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स में सड़क पर गुजर रही महिला के ऊपर अचानक एक पेड़ गिर पड़ा। महिला बुरी तरह पेड़ की शाखाओं के नीचे दब कर बेहोश हो गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को किसी तरह बाहर और सिविल अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान आरती (39) निवासी महिला मॉडर्न कांप्लेक्स में कैटेगरी-4 के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम साढ़े आठ बजे की है। महिला मॉडर्न कांप्लेक्स में कैटेगरी-4 के गेट नंबर 2 के पास शांति नगर की तरफ जाने वाली मेन सड़क से गुजर रही थी कि बिजली के ट्रांसफार्मर के पास लगा एक पेड़ अचानक जड़ से थोड़ा ऊपर से टूटकर उसके ऊपर गिर गया। इससे महिला नीचे दब गई। आरती के पति चंद्रमोहन खन्ना का कहना कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे देर रात पूरी तरह होश नहीं आया। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। बार-बार कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी है। 20 फीट ऊंचा पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मनीमाजरा थाना पुलिस रामदयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मनीमाजरा फायर विभाग ने पेड़ को काटकर एक तरफ का रास्ता खोला गया। पेड़ गिरने से बिजली तार टूट गए। इससे एक घंटे तक बिजली बंद रही। विभाग के कर्मचारियों ने तारों को ठीक कर बिजली व्यवस्था सुचारू की। कैटेगरी-4 आरडब्ल्यूए के प्रधान तलविंदर सिंह का कहना कि मॉडर्न कांप्लेक्स में सड़क किनारे, पार्काें मे कई पेड़ खोखले हो चुके हैं। इन्हें हटाने या ठीक करने के लिए कई बार नगर निगम के बागवानी विभाग को कहा गया लेकिन कोई हालात जस के तस हैं। ये हादसों का कारण बन रहे हैं। तलविंदर सिंह का कहना कि महिला आरती का ढंग से इलाज न होने पर परिवार परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें