फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर व्यापारी ने लाइव की थी 'खुदकुशी', अब निकला जिंदा, पुलिस भी हैरान!

Fri, 19 Jun 2020 01:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

  • हुलिया बदलकर घूम रहा था तरनतारन, ढिलवां पुलिस ने दबोचा
  • पहले वाला दर्ज मामला रद्द कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
तरनतारन में मिला व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर लाइव होकर 'आत्महत्या' करने वाला कपड़ा व्यापारी जिंदा निकला। पूरे मामले पर पुलिस भी हैरान रह गई। मामला पंजाब के कपूरथला का है। झूठी खुदकुशी का वीडियो अपलोड करने के बाद व्यापारी ने शातिराना तरीके से पहले अपने केश खुद काटकर हुलिया बदला और फिर कार लेकर तरनतारन क्षेत्र में घूम रहा था। जहां सर्विस स्टेशन वालों ने उसे पहचान लिया और पकड़कर तरनतारन बस स्टैंड पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उसकी सारी कहानी का पर्दाफाश हो गया। 

विज्ञापन


थाना ढिलवां पुलिस ने पहले दर्ज केस को रद्द कर दिया है और झूठी खुदकुशी की कहानी रचने पर व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं कई अन्य धाराएं लगाने के लिए डीए लीगल को लिखित तौर पर भेज दिया गया है। थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 9 जून को ब्यास नदी पर फेसबुक लाइव होकर खुदकुशी का वीडियो वायरल करने वाले अमृतसर के कपड़ा व्यापारी मनजीत सिंह खालसा ने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी।


यह भी पढ़ें- शहीद को मां और बेटी ने दिया कंधा, पत्नी से कहा था- सेना का नमक चुका सकूं तो मैं भाग्यशाली
विज्ञापन


9 जून को इस साजिश को रचने के बाद मनजीत सिंह कार लेकर सुल्तानपुर लोधी चला गया। जहां उसने खुद अपने केश काटकर हुलिया बदल लिया और तरनतारन चला गया। वह बुधवार को तरनतारन में अपनी कार सर्विस स्टेशन पर धुलवा रहा था। कार धोने वाले ने उसकी आवाज पहचान ली तो उससे वीडियो के बारे में पूछा तो उसने माना कि उसने ही वीडियो वायरल किया था। इस पर सर्विस स्टेशन वाले ने व्यापारी को पकड़कर तुरंत तरनतारन बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन

चौकी पुलिस ने थाना ढिलवां पुलिस को सूचित कर दिया। इस पर बुधवार  देर रात उसे गिरफ्तार करके ढिलवां ले आए। एसएचओ के अनुसार मनजीत सिंह खालसा पर भी ठगी के कई मामले दर्ज हैं। उसने अमृतसर में कई लोगों से अलग-अलग तरीके से ठगी की है। इस बारे में कई लोग शिकायत लेकर उनके पास आए हैं। 

उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह खालसा की खुदकुशी वाली झूठी वीडियो के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गुरदासपुर निवासी जतिंदर सिंह उर्फ लाडी पर दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। जबकि झूठी कहानी रचने के आरोप में मनजीत सिंह खालसा पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ के अनुसार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि 09 जून को मनजीत सिंह खालसा ने फेसबुक पर लाइव होकर खुदकुशी का वीडियो वायरल किया था। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें