फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दरिया शरीफ में 25 नवंबर से सजेगा सूफियाना रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय उर्स में कव्वाली, पंजाबी संगीत और चादर की रस्म होगी आकर्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। गांव दरिया शरीफ स्थित हजरत सखी-सरवर सुल्तान लखदाता लाला वाला पीर की दरगाह पर 66वां सालाना उर्स 25 से 27 नवंबर तक श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से सूफी कलाकार और श्रद्धालु पहुंचेंगे। दरगाह परिसर कव्वाली, पंजाबी संगीत, सवैयों और ढोल-नगाड़ों की प्रस्तुतियों से गूंजेगा।
विज्ञापन

दरगाह के मोहतमिम एवं गद्दीनशीन साईं अब्दुल रज्जाक खान ने बताया कि उर्स को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को शाम सात बजे चादर चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित उर्स में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सद्भाव का संदेश देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें