उसकी पहचान 11 वर्षीय मोहित निवासी गांधी कालोनी के रूप में हुई, जो भापरा रोड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कक्षा पांचवी का छात्र था। मोहित अपनी मां सुनीता और बहन पायल के साथ किराये के मकान में रहता था, जबकि पिता सिरसा में काम करते हैं।
रोज बहन के साथ जाता था स्कूल
बहन पायल ने बताया कि वो सुबह से ही भाई मोहित को स्कूल जाने के लिए कह रही थी लेकिन वो कहता रहा कि आप चलो मैं बाद में आ जाऊंगा। इसके बाद वह स्कूल चली गई। उसको स्कूल में ही खबर मिली कि उसका भाई डूब गया। काश वह भाई को अपने साथ स्कूल लेकर जाती।
एक सप्ताह से स्कूल नहीं आ रहा था मोहित
राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कक्षा पांच की इंचार्ज अंजलि ने बताया कि करीब सप्ताह भर से मोहित स्कूल नहीं आ रहा था। कई बार स्कूल से बच्चों को उसे बुलाने के लिए भेजा लेकिन वो नहीं आया।
भाई के शव को देख बिलख उठी बहन : बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही मां और बेटी सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां मां बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी। वहीं बहन भाई के शव को देखकर बिलख रही थी।