फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते भाई को रोजाना स्कूल छोड़ने जाती थी बड़ी बहन, हुआ कुछ ऐसा कि हमेशा के लिए छूटा साथ

Mon, 27 May 2019 09:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गांव पावटी के तलाब में नहाने गए तीन बच्चों में से एक बच्चा डूब गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे निकाला और समालखा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पांचवीं कक्षा का छात्र था और परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


बता दें कि जिस तालाब में बच्चा डूबा, उसमें पानी भी दो दिन पहले ही रजवाहे से भरा था। सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे गांव पावटी के सरकारी स्कूल के सामने तालाब की तरफ से दो बच्चे भागते हुए आए और पास के दुकानदारों को बताया कि एक बच्चा तालाब में डूब रहा है, उसे बचा लो। इतना कहकर वह भाग गए। 

इसके बाद दुकानदार व ग्रामीण वहां पहुंचे तो बच्चा डूब चुका था। इसके बाद स्थानीय युवकों ने करीब एक घंटा की तलाश के बाद मोहित को बाहर निकाला। उसे सीएचसी समालखा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पहचान 11 वर्षीय मोहित निवासी गांधी कालोनी के रूप में हुई, जो भापरा रोड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कक्षा पांचवी का छात्र था। मोहित अपनी मां सुनीता और बहन पायल के साथ किराये के मकान में रहता था, जबकि पिता सिरसा में काम करते हैं। 
 
रोज बहन के साथ जाता था स्कूल 
बहन पायल ने बताया कि वो सुबह से ही भाई मोहित को स्कूल जाने के लिए कह रही थी लेकिन वो कहता रहा कि आप चलो मैं बाद में आ जाऊंगा। इसके बाद वह स्कूल चली गई। उसको स्कूल में ही खबर मिली कि उसका भाई डूब गया। काश वह भाई को अपने साथ स्कूल लेकर जाती। 

एक सप्ताह से स्कूल नहीं आ रहा था मोहित 
राजकीय प्राथमिक पाठशाला में कक्षा पांच की इंचार्ज अंजलि ने बताया कि करीब सप्ताह भर से मोहित स्कूल नहीं आ रहा था। कई बार स्कूल से बच्चों को उसे बुलाने के लिए भेजा लेकिन वो नहीं आया। 

भाई के शव को देख बिलख उठी बहन : बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही मां और बेटी सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां मां बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी। वहीं बहन भाई के शव को देखकर बिलख रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें