सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर लेंगे हिस्सा
विज्ञापन
चंडीगढ़। उचाना में 20 अप्रैल को धन्ना भगत की जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम नायब सिंह सैनी हिस्सा लेंगे। पालवां चबूतरे पर खाप के प्रधान सूरजभान घसो ने बताया, यह गैर राजनीति कार्यक्रम है। बस स्टैंड के पास जनसभा का आयोजन होगा। हरियाणा सरकार एवं सर्व जातीय दाडन खाप मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। खाप के हर गांव से लोगों को शामिल करके टीम बनाई गई है। कार्यक्रम के आयोजक राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला है।
पूर्व छात्र नेता कृष्ण श्योकंद ने बताया कि धन्ना भगत भक्तिकाल के आदर्श थे, जिन्होंने भक्ति, सेवा का संदेश दिया। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।