फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार ने खड़ी गाड़ी में मारी टक्कर, पलटकर सड़क पर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-8 में शनिवार देर रात करीब 2:40 बजे एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोग दहल उठे। गनीमत रही कि कार सवार दो युवतियां और एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक का मेडिकल कराया। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में शामिल दूसरी कार के मालिक की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी युवक तेज रफ्तार में आया और खड़ी कार से टकराने के बाद उसकी गाड़ी पलट गई। हादसे के बाद सबसे पहले एक युवती बाहर निकली और पैदल पीछे की तरफ आई। फिर दूसरी लड़की और आखिर में कार चालक युवक बाहर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें