फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशावर में सिख युवक की हत्या, कैप्टन ने की कड़ी सजा की मांग, हरसिमरत ने कांग्रेस को घेरा

Sun, 05 Jan 2020 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने पेशावर में एक सिख नौजवान की बेरहमी से हत्या की निंदा की है। साथ ही पाकिस्तान में सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक उत्पीड़न पर चिंता जताई है। सुखबीर ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि पाक में सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मामला इमरान खान के सामने उठाएं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है कि गुरुद्वारा जन्म अस्थान पर हमले के एक दिन बाद सिख नौजवान का कत्ल हो गया। इससे पता चलता है कि पाक में सिखों व अन्य अल्पसंख्यकों का किस हद तक धार्मिक उत्पीड़न का किया जा रहा है। अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थानों पर बढ़ते हमले पाक की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों का परिणाम है। जिसके चलते इस्लामिक कट्टरपंथी जबरन धर्मांतरण करवा रहे हैं। इस्लामाबाद के पहले सिख संवाददाता हरमीत सिंह के छोटे भाई परविंदर सिंह की पेशावर में हत्या से अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

सीएम अमरिंदर और हरसिमरत ने भी जताया दुख
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी ट्वीट कर पेशावर में सिख नौजवान की हत्या पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया कि श्री ननकाना साहिब हमले के बाद पेशावर में एक सिख नौजवान की हत्या से स्तब्ध हैं। इमरान खान सरकार को जांच कर दोषियों को सख्त सजा दिलवानी चाहिए। 

विज्ञापन

उधर, हरसिमरत कौर बादल ने लिखा है कि गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हमले के एक दिन बाद पेशावर में सिख नौजवान की हत्या से साबित होता है कि पाक में अल्पसंख्यक किन हालात से गुजर रहे हैं। वह पीएम नरेंद्र मोदी से अनुरोध करती हैं कि यह मुद्दा इमरान खान से उठाकर वहां सिखों की सुरक्षा यकीनी बनाएं। 

साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट कर कैप्टन अमरिंदर पर निशाना भी साधा। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर को संबोधित कर लिखा कि एक और सिख मारा गया, क्योंकि उसका भाई जोकि पाक का पहला सिख न्यूज एंकर है, अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई थी। आपको और कांग्रेस को अपने दोहरे मानदंड के लिए और कितने सिखों की जान चाहिए। 

एक और ट्वीट कर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने लिखा कि राहुल और उनकी कोटरी को समझ आने तक और कितना खून बहेगा। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब पर हमले के बाद पेशावर में एक सिख युवक की हत्या की गई। पाक में अल्पसंख्यकों की हत्याएं बताती हैं कि उनको सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन देने के लिए सीएए कितना जरूरी है। 

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं: लौंगोवाल
एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने पाकिस्तान में सिख युवक की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पहले गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब को निशाना बनाया गया अब एक सिख युवक की हत्या कर दी गई है। इससे साबित हो गया है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। 

पाकिस्तान के टीवी एंकर हरमीत सिंह के भाई रविंद्र सिंह की हत्या उस समय की गई जब वह शादी के सामान की खरीदारी करने बाजार गए हुए थे। यह हत्या साबित करती है की पाकिस्तान सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के प्रति लापरवाह है। यदि पाकिस्तान सरकार ने यह सिलसिला बंद न किया तो वहां रहने वाले सिख सरकार के प्रति उदासीन हो जाएंगे। लौंगोवाल ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार से बातचीत कर हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाएं।
विज्ञापन

सिख युवक की हत्या का मामला इमरान के सामने उठाएं पीएम: सुखबीर

शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल ने पेशावर में एक सिख नौजवान की बेरहमी से हत्या की निंदा की है। साथ ही पाकिस्तान में सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक उत्पीड़न पर चिंता जताई है। सुखबीर ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि पाक में सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मामला इमरान खान के सामने उठाएं।

उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है कि गुरुद्वारा जन्म स्थान पर हमले के एक दिन बाद सिख नौजवान का कत्ल हो गया। इससे पता चलता है कि पाक में सिखों व अन्य अल्पसंख्यकों का किस हद तक धार्मिक उत्पीड़न का किया जा रहा है। अल्पसंख्यकों और उनके धार्मिक स्थानों पर बढ़ते हमले पाक की अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों का परिणाम है।

जिसके चलते इस्लामिक कट्टरपंथी जबरन धर्मांतरण करवा रहे हैं। इस्लामाबाद के पहले सिख संवाददाता हरमीत सिंह के छोटे भाई परविंदर सिंह की पेशावर में हत्या से अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें