फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिकअप गाड़ी ने एक्टिवा सवार एसआई के बेटे को मारी टक्कर, हाथ-पैर फ्रैक्चर

Mon, 27 Oct 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल सेक्टर 32 अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर 31/रामदरबार लाइट पाॅइंट के पास पिकअप गाड़ी ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्लोमाजरा सीआरपीएफ कैंप निवासी रवि और उसका दोस्ता सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रवि के हाथ और पैर में फ्रैक्चर अैर सूर्यांश को भी गंभीर चोटें आई हैं। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने बलटाना के प्रेम विहार निवासी पिक गाड़ी चालक 22 साल के अजय के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। घायल के पिता सीआरपीएफ में एएसआई हैं।
विज्ञापन

हल्लोमाजरा निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शनिवार को वह अपने दोस्त सूर्यांश के साथ किसी काम से एक्टिवा लेकर जा रहा था। जब वह सेक्टर 31/राम दरबार लाइट पॉइंट के पास पहुंचा तो पिकअप ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस नेचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें