फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: गली को लेकर चल रहा था विवाद, जेठ ने बहू पर तेल छिड़क कर लगा दी आग

Tue, 04 Feb 2020 08:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना बधनी कलां के अधीन पड़ते गांव रामा में मामूली विवाद के चलते जेठ ने बहू पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। करीब 50 फीसदी झुलसी महिला को स्थानीय अस्पताल से फरीदकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह निवासी गांव रामा का अपने छोटे भाई कश्मीर सिंह के साथ सांझी गली के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है दर्शन सिंह अपने भाई व उसके परिवार को गली के रास्ते से आने जाने से रोकता था। इसका कश्मीर सिंह की पत्नी रीटा कौर विरोध करती थी। इसके चलते तैश में आकर दर्शन सिंह दो फरवरी की शाम करीब छह बजे कश्मीर सिंह के घर पहुंचा और कैन में भरकर लाया गया मिट्टी का तेल उसने रीटा कौर पर छिड़का और आग लगा दी। 

रीटा कौर की आवाज सुनकर परिवार में अफरातफरी मच गई। किसी तरह से परिवार ने रीटा कौर को आग की लपटों से बचाया और निहालसिंह वाला के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे मोगा और बाद में फरीदकोट रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी दर्शन सिंह परिवार सहित गांव छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


थाना बधनी कलां पुलिस ने रीटा कौर के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी दर्शन सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी दर्शन सिंह करीब सात साल पहले दुबई से लौटा था और अब वह मेहनत मजदूरी करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें