चंडीगढ़। शहर में कॉमर्शियल वाहनों की पार्किंग समस्या जल्द दूर होने वाली है। प्रशासन सात एकड़ जमीन पर नई पार्किंग विकसित करने की योजना बना रहा है। यह जानकारी स्टेट ट्रांसपोर्ट अधिकारी अमित कुमार ने ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक में दी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर समय रहते परमिट के लिए आवेदन करें ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। परमिट समाप्त होने से 15 दिन पहले आवेदन करने पर प्रक्रिया सुगम हो जाएगी। बैठक में जीपीएस संबंधी समस्याएं भी उठीं। इस पर अधिकारी ने ट्रांसपोर्टरों से लिखित शिकायत देने को कहा, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।