फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-39 मंडी में बनेगा आधुनिक मंडी कांप्लेक्स, आढ़तियों को मिलेंगे ऑफिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 में जल्द ही आढ़तियों के लिए नया मंडी कांप्लेक्स तैयार होने जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दिया है जिससे आढ़तियों को कार्यालय मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मार्केट कमेटी के अधिकारी के अनुसार नया कांप्लेक्स अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसमें कुल 290 कार्यालय होंगे। इन कार्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर सेक्टर-26 की मंडी के आढ़तियों को जगह दी जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-26 सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजमोहन (राजू) ने कहा कि आढ़तियों को नई मंडी में नए सिरे से काम शुरू करना होगा और कई व्यापारियों को ग्राहक आधार फिर से विकसित करना पड़ेगा। इसके अलावा दिल्ली और शिमला से आने वाले व्यापारियों और ट्रांसपोर्टर्स को लंबा सफर तय करना होगा। ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स के लिहाज से सेक्टर-26 अधिक सुविधाजनक था लेकिन नई मंडी के कारण यह व्यवस्थित किया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि नए कार्यालयों का किराया आढ़तियों के लिए कम रखा जाएगा ताकि वे आसानी से कार्यालय ले सकें और व्यापार को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। यह पहल शहर में व्यापारिक व्यवस्थाओं को आधुनिक बनाने और आढ़तियों की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

नई मंडी के फायदे:
ट्रैफिक में सुधार: सेक्टर-26 की मंडी के कारण विकास मार्ग और पूर्व मार्ग पर जाम होता था, नई मंडी से इस समस्या में राहत मिलेगी।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: बेहतर भंडारण, पार्किंग और ट्रांसपोर्टेशन सुविधाओं के साथ व्यापार के लिए अत्याधुनिक वातावरण उपलब्ध होगा।
व्यापार का विस्तार: अधिक स्थान उपलब्ध होने से आढ़तियों के लिए नए अवसर खुलेंगे और कारोबार में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें