फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट घूम रहा था ठाठ से, पुलिस ने दबोचकर भेज दिया सलाखों के पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सेक्टर-3 थाने में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान खुड्डा अलीशेर निवासी मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक पर घूम रहा है। सूचना पाते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हरियाणा सचिवालय रोड पर नाका लगाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान जब युवक वहां आया तो पुलिस ने उसे रोककर बाइक के दस्तावेज मांगे लेकिन युवक बाइक के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें