फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13.65 लाख की ठगी, आरोपी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। थाना धारीवाल पुलिस ने इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर 13.65 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह निवासी कल्याणपुर ने बताया कि उसका बेटा सतिंदरपाल सिंह विदेश जाकर रोजगार करना चाहता था। इसी दौरान आरोपी ने इंग्लैंड भेजने का भरोसा दिलाकर 13 लाख 65 हजार 386 रुपये ले लिए। रकम लेने के बावजूद न तो युवक को विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी गुरकंवल सिंह निवासी ईस्ट मोती बाग, जगराओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें