फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बारिश से छत गिरी, सो रहे दंपती दबे, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

Tue, 02 Jul 2019 08:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बठिंडा जिले के गांव ढेलवां में सोमवार रात बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। मलबे में दबकर अजमेर सिंह (70) की मौके पर मौत हो गई और पत्नी मनजीत कौर गंभीर घायल हो गईं। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती के मकान की छत कच्ची थी। सोमवार रात को आई बारिश में मकान की छत गिर गई। मलबे में दबने से बुजुर्ग अजमेर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी मनजीत कौर गंभीर घायल हो गई। 

गांव वासियों ने मनजीत कौर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गांव निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि बुजुर्ग दंपति का एक बेटा था। उसकी पंद्रह वर्ष पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात 29 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें