फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शराब के नशे में धुत युवती ने किया खूब हंगामा, पुलिस ने समझाया मगर नहीं मानी, थाने ले गई

Fri, 13 Oct 2023 01:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

पीसीआर इंचार्ज एसआई अजय पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मार्केट में पहुंची तो एक युवती शराब के नशे में घूम रही थी। पूछताछ करने पर वह हंगामा करने लगी। मामला रात का होने के कारण तुरंत दो महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
युवती को थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के फेज-1 की मार्केट में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। इसके बाद पीसीआर टीम उसे थाने ले गई। 

विज्ञापन


रात को मार्केट में नशे में घूम रही युवती अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी। मार्केट में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पीसीआर टीम को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब उसे समझाने-बुझाने की कोशिश तो वह शोर मचाने लगी। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी ने युवती का हाथ पकड़ रखा है और वह हाथ छोड़ने की बात करती दिख रही है लेकिन पुलिसकर्मी उसे पकड़े दिख रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि कार्रवाई के समय कोई भी महिला कांस्टेबल वहां पर मौजूद नहीं थी।  

वहीं जब इस मामले में पीसीआर इंचार्ज एसआई अजय पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मार्केट में पहुंची तो एक युवती शराब के नशे में घूम रही थी। पूछताछ करने पर वह हंगामा करने लगी। मामला रात का होने के कारण तुरंत दो महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन


फेज-1 थाने से भी एक महिलाकर्मी मौके पर पहुंची थी। तीनों महिलाकर्मियों के साथ ही युवती को पुलिस थाने ले जाया गया। इस मामले की पूरी जानकारी थाना फेज-1 के एसएचओ अशोक कुमार को है लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें