लांडरां/बनूड़। खनन विभाग की टीम ने अवैध रेत से भरे टिप्पर को काबू कर बनूड़ थाने में भेज दिया है। खनन विभाग के निरीक्षक अभय कुमार ने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए बनूड़ से जीरकपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाका लगाया गया था। जब टीम ने जीरकपुर से रेत लेकर आ रहे टिप्पर एचआर 68 बी 0752 के चालक को रोककर उससे रेत का बिल और रायल्टी पर्ची मांगी तो उसके पास अन्य कोई दस्तावेज नहीं था। इस कारण उसे डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और टिप्पर को बनूड़ थाने में भेज दिया गया है।