फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ घंटों की बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 10 डिग्री गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को सुबह से ही काले बादल आसमान में घिर आए और दोपहर तक हल्की बारिश होती रही। इस दौरान बारिश के साथ दिनभर चली ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में 10 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे मौसम साफ रहेगा। इसके बाद वीरवार से बादल छाए रहेंगे और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बनेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मौसम साफ रहेगा। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इसी तरह बुधवार को आसमान साफ रहेगा। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें