फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चीनी डोर में फंसने से गई कोए के बच्चे की जान, दूसरा बच्चे को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में सोमवार को दो अलग-अलग जगह पर कोए के बच्चे चीनी डोर में फंस गए। सेक्टर-29 में रात को पीपल के पेड़ पर लटकती चीनी डोर में फंसे कोए के बच्चे की भूख और दर्द से जान चली गई। जबकि दोपहर को सेक्टर-25 में पेड़ पर चीनी डोर में फंसे कोए के बच्चे को दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बचा लिया। रात करीब 9 बजे सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम सेक्टर-29बी में पहुंची। करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद पक्षी को चीनी डोर से निकालकर नीचे लाया गया, लेकिन पक्षी की जान नहीं बचाई जा सकी। लोगों ने बताया कि पक्षी लंबे समय तक फड़फड़ाता रहा और आखिर में दम तोड़ दिया। वहीं, सेक्टर-25 में दोपहर को एक कौए का बच्चा पेड़ पर फंस गया था। सूचना मिलने पर सेक्टर-38 से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसको रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे पानी पिलाकर आजाद कर दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आए दिन इस तरह की सूचनाएं मिलती हैं और वे हर संभव प्रयास करते हैं कि फंसे पक्षियों को सुरक्षित निकाला जा सके। स्थानीय लोगों ने चीनी डोर पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि यह न केवल पक्षियों, बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें