फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूटर पर जा रहे दंपती को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ड्यूटी जा रहे स्कूटर सवार दंपती को तेज रफ्तार कार चालक सेक्टर-40 के सामुदायिक भवन के पास टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल दंपती को जीएमएसएच-16 में दाखिल करवाया। अस्पताल के डाक्टरों ने महिला चंद्रकली को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मलोया निवासी छोटू राम (40) की शिकायत पर हरियाणा नंबर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता छोटू राम बीते शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी चंद्रकली को लेकर स्कूटर से काम पर जा रहा था। जब वह सेक्टर 40 के सामुदायिक भवन के पास पहुुंचा तो तेज रफ्तार कार चालक स्कूटर को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दंपती को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कार ने मारी बच्चे को टक्कर
सेक्टर-28 में घर के बाहर खेल रहे दस वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार चंडीगढ़ नंबर की ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चे को पुलिस ने जीएमएसएच-16 में दाखिल करवाया है। सेक्टर 26 थाना पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। जांच में पाया कि हादसे के समय कार को नवनीत सिंह नामक व्यक्ति चला रहा था। थाना पुलिस ने सेक्टर-28 बी निवासी घायल बच्चे के पिता सुनील कुमार की शिकायत पर नवनीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें