स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीम को अलर्ट करते हुए तत्काल मरीज के घर जाने को कहा। टीम पुलिस के साथ जब मरीज के घर पहुंची तो घर के सदस्य भी डर गए। टीम ने ऑटो चालक के बारे में पूछा तो पता चला कि वह बरेली निकल चुका है। फोन करने पर पता चला कि वह बरेली में अपने घर पर है। इधर, सेक्टर 56 स्थित घर में टीम ने ऑटो चालक के परिवार के सभी 13 सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं बरेली प्रशासन को भी मरीज के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
सवाल : इतनी सख्ती के बावजूद चंडीगढ़ से कैसे निकला ऑटो चालक
लोग एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में न जाएं इसके लिए बड़ी संख्या में बॉर्डर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि ऑटो चालक चंडीगढ़ से बाइक से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली होते हुए कैसे उत्तर प्रदेश में बरेली तक पहुंच गया। सुरक्षा बलों को उसने कैसे चकमा दिया जबकि लोगों को बिना पास सीमा पार न करने का दावा किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण ने सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।
हमें मोहाली स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को दोपहर में मरीज की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद टीम तत्काल मौके पर गई। मरीज एक दिन पहले ही बरेली भाग चुका था। पुलिस ने उसके संबंध में पूरी जानकारी कर ली है। साथ ही वहां के प्रशासन को भी जानकारी दे दी गई है। -अनिल गर्ग, एडिशनल कमिश्नर व क्वारंटीन टीम के नोडल अधिकारी