फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा प्रदर्शन: सात लाख रुपये बिल आने पर बिजली निगम में भैंस बांधकर बजाई बीन, हरियाणा के पानीपत का मामला

Wed, 14 Dec 2022 03:05 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

एक महिला उपभोक्ता बाला देवी का कहना है कि बिजली निगम बिना रीडिंग लगातार लाखों का बिल भेजने का काम कर रहा है। उनका कहना है कि किडनी बेचने के अलावा उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
पानीपत में व्यक्ति ने किया अनोखा प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में एक उपभोक्ता ने बिजली का अधिक बिल आने पर अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। सात लाख 79 हजार रुपये का बिल आने पर व्यक्ति ने गोहाना रोड पर बिजली निगम में पेड़ से भैंस बांधकर उसके आगे बीन और ढोल ताशे बजाए। उपभोक्ता का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारी भी उनकी कोई फरियाद सुनते नहीं है। इसके बाद अब वह निगम में भैंस के आगे बीन बजाने का काम कर रहा है। 

विज्ञापन


एक तरफ जहां दिनभर सीजीआरएफ का खुला दरबार लगाकर बिजली समस्याओं से पीड़ित उपभोक्ताओं की फरियाद सुनने का काम किया जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ व्यक्ति ने बिजली निगम में दिनभर बीन बजाकर प्रदर्शन किया। उधर, एक महिला उपभोक्ता बिजली निगम का धन्यवाद करने के लिए बैनर बनवा कर लाई थी। बैनर में लिखा था 'बिजली निगम का कोटि-कोटि धन्यवाद'। 



महिला ने बैनर में नीचे लिखवाया है कि बिजली निगम इतना बिल भेज दिया है कि अब वह अपनी किडनी कभी बेच सकती हैं। बाला देवी का कहना है कि बिजली निगम बिना रीडिंग लगातार लाखों का बिल भेजने का काम कर रहा है। उनका कहना है कि किडनी बेचने के अलावा उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें