फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने ली ढाई माह के मासूम की जान, इलाज में जुटे डॉक्टर भी हुए गमगीन, छलक पड़े आंसू

Thu, 21 May 2020 08:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)

सार

  • बुधवार को ही आई थी रिपोर्ट, देर रात मासूम ने ली अंतिम सांस
  • एक बुजुर्ग और एक नाबालिग की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल ढाई महीने का एक बच्चा कोरोना से जंग हार गया। बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। बच्चे को खांसी, जुकाम और निमोनिया की शिकायत थी। माता-पिता ने उसे जीएनडीएच में दाखिल करवाया था। इसके बाद डॉक्टरों ने इस बच्चे का कोरोना टेस्ट करवाया। बुधवार को ही इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देर रात इस बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार को जिले में एक नाबालिग (15) और कटरा दूलो की छती वाली गली के 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति को खांसी-जुकाम था। वह पिंक प्लाजा में स्थित एक ईएनटी अस्पताल गया। मरीज की हालत को देख कर डॉक्टर ने उसे कोरोना टेस्ट के लिए कहा। इसके बाद उसने सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त तुली लैब में अपना टेस्ट करवाया। 


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता पर दुष्कर्म केस, बेटा बोला- बदनाम करने की साजिश
विज्ञापन


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे भी आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर लिया गया है। अब अमृतसर में कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 313 हो गई है। बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। 296 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 12 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिसमें से दो बंगा अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन


जालंधर: 62 साल के बुजुर्ग को संक्रमण
जालंधर जिले के तलवण के रहने वाले 62 साल के बुजुर्ग को गुरुवार को संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 218 हो गई है। बुजुर्ग के लीवर रोग से ग्रस्त हैं और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से चिकित्सकों ने उनको सिविल अस्पताल रेफर किया, जहां वे कोरोना संक्रमित मिले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें