खन्ना। खन्ना के लल्हेड़ी में जामुन के पेड़ से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। करीब 30 फीट की ऊंचाई से गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई थी। परिवार के लोग उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन डाॅक्टर उसे बचा नहीं सके। अस्पताल में कुछ ही मिनटों बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान आनंद कुमार (12) निवासी दशमेश नगर लल्हेड़ी रोड खन्ना के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डाॅ. अमरदीप कौर ने बताया कि जब बच्चे को अस्पताल लाया गया तो हालत काफी नाजुक थी। उन्होंने अपनी तरफ से काफी प्रयास किए, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।