मनीमाजरा। मौलीजागरां निवासी एक व्यक्ति से दुबई का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद शाकिर ने बताया कि यूपी के बिजनौर निवासी दिलशाद और दिनेश ने उससे दुबई का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर 60 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद न तो आरोपियों ने वीजा लगवाया और न ही रकम वापस की।
काफी समय तक इंतजार करने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।