फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: महिला सहकर्मी से मिलने पहुंचे भाजपा नेता दूसरी मंजिल से नीचे गिरे, पीजीआई में भर्ती

Fri, 22 May 2020 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • ऑफिस के काम से मिलने पहुंचे थे चन्द्र प्रकाश कथूरिया 
  • रस्सी के सहारे उतरते समय दूसरी मंजिल से गिरे, टांग टूटी
  • सेक्टर 63 की घटना, जांच में जुटी सेक्टर 49 थाना पुलिस
विज्ञापन
चन्द्र प्रकाश कथूरिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-63 स्थित सीएचबी फ्लैट में ऑफिस के काम से महिला सहकर्मी से मिलने गए भाजपा नेता चंद्र प्रकाश कथूरिया के साथ अजीब घटना हो गई। दरअसल, इस दौरान किसी ने घर की डोर बेल बजा दी। कथूरिया उस शख्स से नहीं मिलना चाह रहे थे। इस वजह से पिछली साइड से कपड़े के रस्सी के सहारे नीचे उतरने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कथूरिया को पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर बताया गया। चंद्र प्रकाश कथूरिया हरियाणा के करनाल स्थित सेक्टर 13 निवासी हैं। हालत गंभीर होने के चलते अभी तक पुलिस उनका बयान नहीं दर्ज कर सकी है।


यह भी पढ़ें- अमेरिका में फंसे 100 भारतीय लौटे, वतन की माटी चूमी, जय हिंद बोले, बताया- कैसा है न्यूयार्क का हाल
विज्ञापन


घटना शुक्रवार देर शाम की है। चंद्र प्रकाश कथूरिया सेक्टर 63 स्थित सोसाइटी के मकान नंबर 2214 में अपने ऑफिस के काम से महिला सहकर्मी से मिलने आए थे। इस दौरान घर के मेन दरवाजे की डोर बेल बज गई पर कथूरिया डोर बेल बजाने वाले उस शख्स से मिलना नहीं चाहते थे। इसके चलते वह घर के पिछले हिस्से से कपड़े की रस्सी के सहारे नीचे उतरने लगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

तभी वह दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरे। घटना के बाद वह बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़े रहे। उनके पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद सेक्टर 49 थाना प्रभारी सुरेंद्र ने पीजीआई पहुंचकर कथूरिया का बयान दर्ज करना चाहा, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते पुलिस अभी तक कथूरिया का बयान दर्ज नहीं कर सकी है। बता दें कि कथूरिया शुगर फेड के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं।

घटना के बाद वीडियो हुआ वायरल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि कथूरिया साहब की हाल है, क्यों छलांग मारी दूजी मंजिल से, क्यों मारी, कुड़ी लेकर कुड़ी लेकर बडया तू, कि कित्ता कुड़ी नाल, कितनी देर तो बडया था इत्थे, ये बीजेपी लीडर है कुड़ी लेकर बड़या सी इत्थे। यह 3 मिनट 37 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार तेजी वायरल होता रहा।

बयान दर्ज करने के बाद मामला होगा साफ
वीडियो में साफ दिख रहा है कि घटना के बाद कथूरिया उठकर बैठे हुए हैं। इससे पता चल रहा है कि वह इतने भी अनफिट नहीं हैं कि पुलिस उनका बयान न ले सके। लेकिन पुलिस देर रात तक यही कहती रही कि कथूरिया की हालत गंभीर होने के चलते बयान दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, बयान दर्ज होने के बाद मामला पूरी तरह से साफ होगा।
मामला संज्ञान में आया है। चंद्र प्रकाश कथूरिया घर की पिछली साइड से रस्सी के सहारे नीचे उतरते वक्त दूसरी मंजिल से गिर गए। हालत गंभीर होने के चलते उनका बयान दर्ज नहीं हो सका है। बयान दर्ज होने के बाद ही मामले की जांच आगे शुरू की जाएगी। -चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें