मोड मंडी ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ब्लास्ट से डेरा की साजिश के तार जुड़ सकते हैं, ब्लास्ट में इस्तेमाल बैटरी, घड़ी और अन्य पार्ट की खरीदारी सिरसा से हुई थी, पंजाब पुलिस एक महीने सिरसा में डटी रही थी।
पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान 31 जनवरी 2017 को मोड मंडी में हुए ब्लास्ट की साजिश के तार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ सकते हैं। शनिवार को सर्च ऑपरेशन के दूसरे दिन डेरा में गुरमीत राम रहीम की बारूद की फैक्टरी के खुलासे से साजिश के तारों को बल प्रदान किया है।
पढ़ें:- डेरे में दूसरे दिन का तलाशी अभियान खत्म, गुफा में खुफिया रास्ता और तेजधार हथियार मिले
ये विस्फोट गुरमीत राम रहीम के पुत्र जसमीत सिंह के ससुर हरमिंदर सिंह जस्सी के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था। बम धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 14 लोग इसमें घायल हुए।
पंजाब के पूर्व कांग्रेसी विधायक एवं डेरा प्रमुख के समधी हरमिंद्र सिंह जस्सी स्वयं शक जता चुके हैं कि डेरा सच्चा सौदा का हाथ इस घटना में हो सकता है। इस मामले की जांच में जुटी पंजाब पुलिस को घटना स्थल पर बैटरियां, टाइमर्स और कई उपकरण मिले थे।