फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बठिंडा रेलवे कॉलोनी में 22 वर्षीय युवती की गला रेत कर हत्या, झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
-युवती काम पर गई थी, फिर लापता हो गई
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा।

रेलवे कॉलोनी की ठंडी सड़क के पास पुरानी पुलिस चौकी के पीछे झाड़ियों में 22 वर्षीय रितिका गोयल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
एसपी डी जसमीत सिंह, डीएसपी सिटी-1 अमृतपाल भाटी, एसपी सिटी नरेंद्र सिंह, थाना कैनाल और सीआईए-2 के एसएचओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतका के पति साहिल ने बताया कि रितिका धोबी बाजार स्थित एक शोरूम में काम करती थी। शनिवार को वह रोज की तरह काम पर गई और फिर अपनी सहेली के साथ तलवंडी साबो चली गई। शाम तक घर नहीं लौटी, मोबाइल भी बंद आ रहा था। इसके बाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की और रविवार को रेलवे कॉलोनी में झाड़ियों में उसका शव बरामद किया।
अफेयर को लेकर शक
साहिल ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के अफेयर की जानकारी पहले से थी और उसने संबंधित युवक से बात भी की थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण हत्या की गई हो सकती है। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की मां के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अलग-अलग टीमों को गठित कर हर एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी और पूछताछ
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। प्राथमिक जांच में मृतका के पति और अफेयर में शामिल युवक से भी पूछताछ की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें