फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन आक्रमण : एक दिन में पुलिस ने 979 आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में बदमाशों, आपराधिक तत्वों व नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए ऑपरेशन आक्रमण-14 के तहत 6584 पुलिसकर्मियों की 1431 टीमों ने एक साथ दबिश देकर 979 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया। टीम ने जुआ अधिनियम, एनडीपीएस, एक्साइज, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक केस दर्ज किया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस ने आठ सितंबर की सुबह से अभियान चलाया है। इस दौरान टीमों ने 26 पिस्टल, 39 किलो 244 ग्राम गांजा, 607 ग्राम हेरोइन, 450 ग्राम चरस बरामद किया। इसके अलावा 670 बोतल अंग्रेजी शराब, 11048 बोतल देसी शराब, 304 बोतल बीयर, 2272 लीटर लाहन जब्त किया। जुआरियों से 740205 रुपये की नकदी भी बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें