फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 9,679 मतदाता कर रहे घर से मतदान, बाकी बूथों की बढ़ाएंगे शोभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांगों व बुजुर्गों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, बैलेट पेपर से मतदान करना शुरू किया
विज्ञापन

-40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता व 85 साल से ऊपर के बुजुर्गों को घर से मतदान का है विकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में मतदान को लेकर दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस बार चुनाव आयोग ने दिव्यांग और 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को सुविधा दी है कि अगर वह चाहें तो बूथ पर जाने के बजाय घर से ही पोस्टल बैलट पेपर से मतदान कर सकते हैं। आयोग ने इन दोनों श्रेणियों के कुल 3.89 लाख मतदाताओं को इसके लिए फार्म 12डी दिए थे। इनमें से केवल 9,679 मतदाताओं ने ही घर से मतदान की बात कही है। शेष 3,80,825 मतदाता खुद बूथों पर जाकर ही मतदान करेंगे।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के पास पहुंचे सहमति पत्रों के बाद अब शेड्यूल बनाकर वोटिंग के लिए बैलेट पेपर दिए जा रहे हैं। प्रशासन की तमाम टीमें जिलों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर जा रही हैं। इसके लिए बकायदा माइक्रो आब्जर्वर लगाए जाते हैं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होती है। सबसे अधिक हिसार के 1109 मतदाता घर से मतदान करेंगे, जबकि सबसे कम आंकड़ा पंचकूला में 27 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आप नेता ने उठाए थे सवाल
घर से मतदान को लेकर कैथल में आम आदमी पार्टी के नेता सतबीर सिंह ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि न तो बैलेट पेपर को जिस पेपर में डाला जा रहा है, उस पर सील लगाई जा रही है और न ही बाक्स के ताले को सील किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सत्ताधारी पक्ष बाद में बैलेट पेपरों को बदल सकता है, इसलिए इस प्रक्रिया को रोका जाए और साथ में पार्टियों के एजेंट तैनात किए जाएं, ताकि चुनाव पारदर्शिता से हो सकें। इस बारे में तहसीलदार राजकुमार ने कहा कि तमाम बैलेट पेपरों को एक स्थान पर स्टोर किया जाता है और बकायदा यहां पुलिस तैनात रहती है। इसके शेड्यूल के बारे में तमाम पार्टियों के प्रत्याशियों को भी जानकारी दी जाती है। पार्टियां टीमों के साथ अपने एजेंट लगा सकती हैं।



जिला योग्य मतदाता इतने करेंगे घर से वोट
पंचकूला 9035 27
अंबाला 18600 238
यमुनानगर 19779 189
कुरुक्षेत्र 18089 136
कैथल 17112 888
करनाल 27411 341
पानीपत 12980 30
सोनीपत 25169 54
जींद 18974 394
फतेहाबाद 14227 812
सिरसा 19337 740
हिसार 27707 1109
भिवानी 20474 298
रोहतक 17044 316
झज्जर 4234 110
महेंद्रगढ़ 16473 367
रेवाड़ी 14884 1322
गुरुग्राम 29834 1022
फरीदाबाद 25757 348
मेवात 11367 192
पलवल 12564 154
चरखीदादरी 8776 592
कुल 389825 9679
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें