चंडीगढ़।
पीजीआई के एनाटॉमी विभाग को एक शव प्राप्त हुआ। यह शव डेराबस्सी निवासी 94 वर्षीय नरेंद्र कुमार का था। इनकी मौत सोमवार को हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर उनकी बेटी सुनीता भार्गव, सुषमा, सुवर्षा और सुचेता, दामाद एके तिनजानी (सेवानिवृत्त), राजीव मल्होत्रा, नीरज पीटर लेकर पीजीआई पहुंचे थे। उन्होंने सम्मानपूर्वक अपने पिता का शव दान किया गया। विभाग ने परिवार के सदस्यों का धन्यवाद किया। साथ ही इस नेक काम के लिए उनकी प्रशंसा भी की। संवाद