फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशा तस्करी के 94 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने राज्यभर में 298 स्थानों पर कार्रवाई की और नशा तस्करी के 94 आरोपियों को काबू किया। इस दौरान 73 मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक 237 दिनों में कुल 33,950 नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 197 ग्राम हेरोइन, 40 किलो भुक्की, 1029 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 12,800 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इस दौरान पुलिस टीमों ने 340 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जबकि 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें