फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 92 मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में शुक्रवार को कोरोना के 92 नए संक्रमित सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। सेक्टर-43 निवासी 88 साल के वृद्ध की मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। वृद्ध कोरोना पॉजिटिव होने के साथ हाइपरटेंशन और हृदय रोग से पीड़ित था। पॉजिटिव मिले मरीजों में 50 पुरुष और 42 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एकांतवास में रखे गए 134 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। शहर में शुक्रवार को 1460 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 157 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18502 हो गई है, जबकि 299 मरीजों की मौत हो चुकी है। 17365 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें