फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिविर में 90 युवाओं ने किया रक्तदान

Mon, 24 Mar 2025 12:27 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव दुराली की नौजवान सभा ने 16वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को समर्पित इस शिविर में प्रसिद्ध रक्तदाता बीबी जसवंत कौर को भी याद किया गया। इस शिविर में गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ से डॉ. विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने 90 युवाओं का रक्त एकत्र किया। इस मौके पर डॉ. अमनप्रीत कौर दुराली ने दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई। पदाधिकारी गुरप्रीत सिंह सोना, हरविंदर सिंह टोनी, तलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, किरनदीप सिंह, सतनाम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और आधा किलो देसी घी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें