फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में परिवार ने किया 90 वर्षीय अमरजीत का देहदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के एनाटॉमी विभाग को 90 वर्षीय अमरजीत सिंह छाबड़ा का पार्थिव शरीर प्राप्त हुआ। यह देहदान उनके पुत्र बिक्रमजीत सिंह छाबड़ा और परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से मान के साथ किया गया।
विज्ञापन

परिवार ने दुख की घड़ी में भी समाजहित को प्राथमिकता देते हुए अमरजीत छाबड़ा का शरीर चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए दान किया। पीजीआई के एनाटॉमी विभाग ने इस महान कार्य के लिए पूरे परिवार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे देहदान मेडिकल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान का स्रोत बनते हैं और भविष्य में अनगिनत लोगों की जान बचाने में सहायक सिद्ध होते हैं। संस्थान ने सभी नागरिकों से अपील की कि देहदान महादान है और समाज की भलाई के लिए लोग आगे आकर इस महान दान का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें